1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PAK ने भारत से तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा फिर खोलने का किया आग्रह

PAK ने भारत से तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा फिर खोलने का किया आग्रह

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2021 06:30 am IST,  Updated : Nov 10, 2021 06:30 am IST

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नौ नवंबर 2019 को गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया था। लेकिन गलियारा खुलने के कुछ ही महीनों बाद कोरोना वायरस महामारी के कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही मार्च 2020 से निलंबित कर दी गई।

kartarpur- India TV Hindi
पाकिस्तान ने तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा फिर खोलने का भारत से आग्रह किया Image Source : FILE PHOTO

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत से अपनी तरफ से करतारपुर गलियारा फिर से खोलने और गुरु नानक देव की जयंती पर आयोजित समारोहों के लिए सिख तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थल जाने की अनुमति देने का मंगलवार को आग्रह किया। विदेश कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान ने नौ नवंबर 2019 को गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया था। लेकिन गलियारा खुलने के कुछ ही महीनों बाद कोरोना वायरस महामारी के कारण तीर्थयात्रियों की आवाजाही मार्च 2020 से निलंबित कर दी गई।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, "भारत ने अभी तक अपनी तरफ से गलियारा नहीं खोला है और तीर्थयात्रियों को करतारपुर साहिब की यात्रा की अनुमति नहीं दी है।"

इसने कहा, "गुरु नानक देव की जयंती पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित समारोहों के लिए हम भारत और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं की मेजबानी के लिए उत्सुक हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश