1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी स्कूली बच्चों से भरी बस...सात की मौत, 20 लोग हुए घायल

सीरिया में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी स्कूली बच्चों से भरी बस...सात की मौत, 20 लोग हुए घायल

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jun 07, 2024 10:24 am IST,  Updated : Jun 07, 2024 10:24 am IST

सीरिया में हुए बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हुए हैं। हादसा स्कूली बच्चों से भरी बस के नदी में गिर जाने की वजह से हुआ।

सीरिया बस हादसा (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
सीरिया बस हादसा (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : REUTERS

दार्कुश: उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब  एक स्कूल बस सड़क से फिसलकर नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल बताए जा रहे है। मृतकों और घायलों में अधिकांश बच्चे थे। आपात सेवा ने हादसे को लेकर जानकारी दी है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने एक बयान में बताया कि यह दुर्घटना इदलिब शहर के पश्चिम में स्थित दार्कुश के पास हुई, स्कूल बस ओरोंटेस नदी में गिर गई।

मौके पर पहुंचा बचाव दल

स्थानीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने बयान में कहा गया कि घटना की सूचना मिलने पर बचाव दल के कर्मियों ने छह घंटे तक तलाश अभियान चलाया। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि बस नदी में कैसे गिरी। दार्कुश के एक अस्पताल के डॉक्टर अहमद घंडौर ने बताया कि बस में सवार छात्र और शिक्षक अनाथ बच्चों के स्कूल से थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ताइवान ने PM नरेंद्र मोदी को दी बधाई तो चीन का लगी मिर्ची, अब अमेरिका ने जो कहा वो भी जानें

सऊदी अरब ने बताया कब से शुरू हो रहा है हज, नए दिशा निर्देश जारी; आप भी जान लें जरूरी बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश