1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मर्केल के विमान को करनी पड़ी आपात लैंडिंग, नहीं ले सकेंगी जी-20 के उद्घाटन में हिस्सा

मर्केल के विमान को करनी पड़ी आपात लैंडिंग, नहीं ले सकेंगी जी-20 के उद्घाटन में हिस्सा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2018 10:29 am IST,  Updated : Nov 30, 2018 10:29 am IST

एयरबस ए 340 पर सवार जर्मन पत्रकारों के ट्वीट के अनुसार मर्केल शुक्रवार को मेड्रिड के लिये रवाना होंगी और एक वाणिज्यिक उड़ान से ब्यूनस आयर्स के लिये जाएंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की संख्या घटा दी गई है।

मर्केल के विमान को करनी पड़ी आपात लैंडिंग, नहीं ले सकेंगी जी-20 के उद्घाटन में हिस्सा- India TV Hindi
मर्केल के विमान को करनी पड़ी आपात लैंडिंग, नहीं ले सकेंगी जी-20 के उद्घाटन में हिस्सा

बर्लिन: जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में हिस्सा नहीं ले सकेंगी क्योंकि तकनीकी समस्या की वजह से उनके विमान को कोलोन में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। उनकी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

एयरबस ए 340 पर सवार जर्मन पत्रकारों के ट्वीट के अनुसार मर्केल शुक्रवार को मेड्रिड के लिये रवाना होंगी और एक वाणिज्यिक उड़ान से ब्यूनस आयर्स के लिये जाएंगी। उनके प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों की संख्या घटा दी गई है।

चांसलरी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। डीपीए संवाद समिति ने बताया कि विमान नीदरलैंड से वापस लौटा और कोलोन में उतरा क्योंकि यह एकमात्र हवाई अड्डा था जहां बदलने के लिये विमान था।

विमान के कप्तान ने यात्रियों से कहा कि इसे इसलिये वापस लौटना पड़ा क्योंकि तकनीकी समस्या की वजह से कई इलेक्ट्रिकल प्रणाली बाधित हो रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश