1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के कैलिफोर्निया को बम धमाके से दहलाने वाले संदिग्ध की हुई पहचान, जानें बड़ी बात

अमेरिका के कैलिफोर्निया को बम धमाके से दहलाने वाले संदिग्ध की हुई पहचान, जानें बड़ी बात

 Published : May 19, 2025 01:19 pm IST,  Updated : May 19, 2025 01:19 pm IST

कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में एक क्लिनिक के बाहर शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ था। FBI ने इसे आतंकी वारदात बताया है। फिलहाल, अधिकारियों ने उस शख्स की पहचान कर ली है जो इस धमाके के पीछे था।

अमेरिका कैलिफोर्निया बम धमाका- India TV Hindi
अमेरिका कैलिफोर्निया बम धमाका Image Source : AP

पाम स्प्रिंग्स: कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक क्लिनिक के बाहर हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 4 अन्य लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने विस्फोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय एडवर्ड बार्टकुस के रूप में हुई है। उन्होंने संदेह जताया कि एडवर्ड ने ही विस्फोट की घटना को अंजाम दिया था। 

FBI ने बताया है आतंकी हमला

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने इसे ‘‘योजनाबद्ध आतंकवादी कृत्य’’ करार दिया है। एफबीआई के लॉस एंजिलिस कार्यालय के प्रमुख अकील डेविस ने बताया कि इस क्लिनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अधिकारियों ने इसके आतंकवादी हमला होने का निष्कर्ष किस आधार पर निकाला। 

अमेरिका कैलिफोर्निया बम धमाका
Image Source : APअमेरिका कैलिफोर्निया बम धमाका

यह भी जानें

पाम स्प्रिंग्स पुलिस प्रमुख एंडी मिल्स ने इसे जानबूझकर की गई हिंसा बताया। पाम स्प्रिंग्स पुलिस प्रमुख के अनुसार, धमाका सुबह 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैनियन ड्राइव के पास हुआ और लोगों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई। 'अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स' क्लिनिक को चलाने वाले डॉ माहेर अब्दल्लाह ने पुष्टि की कि उनका क्लिनिक क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब लाखों लोगों की मुसीबत होगी कम

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ भयानक बम विस्फोट, 4 की मौत; घायल हुए 20 लोग

परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए बिना भी रूस पूरे कर सकता है अपने अभियान, जानें पुतिन ने और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश