1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, 9 लोगों की मौत; भयावह हैं हालात

अमेरिका में भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, 9 लोगों की मौत; भयावह हैं हालात

 Published : Feb 17, 2025 10:54 am IST,  Updated : Feb 17, 2025 10:54 am IST

अमेरिका में भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। केंटकी में इमारतें बाढ़ के पानी में डूब गईं हैं। सड़कों पर पानी भर गया है और कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका में भारी बारिश- India TV Hindi
अमेरिका में भारी बारिश Image Source : AP

लुइसविले: अमेरिका में एक तरफ कई इलाकों में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीं भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है। मौसम में हुए बदलाव के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मारे गये लोगों में से आठ लोग केंटकी के रहने वाले थे। हालात यह हैं कि भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। बेशियर ने बताया कि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं, जिनमें एक मां और उसका सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा, “इसलिए दोस्तों, अभी सड़कों पर ना निकलें और सुरक्षित रहें।” बेशियर ने कहा, “यह खोज और बचाव का चरण है, मुझे उन सभी केंटकी के लोगों पर बहुत गर्व है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।” 

अमेरिका में पड़ रही ठंड
Image Source : APअमेरिका में पड़ रही ठंड

घरों को हुआ नुकसान

अलबामा में मौसम सेवा ने कहा कि उसने हेल काउंटी में बवंडर आने की पुष्टि की है। तूफान की वजह से कुछ मोबाइल घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेड़ गिर गए हैं और बिजली की लाइनें प्रभावित हुई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तरी शहर टस्कुम्बिया में शहर की छतों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, अधिकारियों ने लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा है।

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही
Image Source : APअमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही

आपातकाल की स्थिति घोषित

एक बांध टूटने के बाद टेनेसी के ओबियन काउंटी के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, उत्तरी डकोटा के अधिकांश हिस्सों में शून्य से 50 डिग्री नीचे (माइनस 45.6) तक खतरनाक रूप से ठंडी हवा चलने की आशंका है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

भारत में बड़े हमले करना चाहता था इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन, मोदी सरकार ने किया विफल; UN ने दी सनसनीखेज रिपोर्ट

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष से की बात, एक्स पर शेयर की तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश