1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America: ट्रेन की चपेट में आए कई पैदल यात्री, कम से कम 2 लोगों की हुई मौत

America: ट्रेन की चपेट में आए कई पैदल यात्री, कम से कम 2 लोगों की हुई मौत

 Edited By: Amit Mishra
 Published : May 19, 2025 10:54 am IST,  Updated : May 19, 2025 10:54 am IST

अमेरिका में भयानक ट्रेन हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन ने कई पैदल यात्रियों को कुचल दिया। हादसा फ्रेमोंट में हुआ है जो टोलेडो और क्लीवलैंड के बीच एरी झील के पास है।

अमेरिका ट्रेन हादसा- India TV Hindi
अमेरिका ट्रेन हादसा Image Source : AP

फ्रेमोंट: अमेरिका के उत्तरी ओहायो में कई पैदल यात्रियों के ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक व्यक्ति लापता है। ‘डब्ल्यूटीओएल-टीवी’ ने बताया कि यह हादसा रविवार शाम करीब सात बजे फ्रेमोंट में हुआ है। फ्रेमोंट टोलेडो और क्लीवलैंड के बीच एरी झील के पास है। फ्रेमोंट के मेयर डैनी सांचेज ने 2 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। 

जारी है लापता शख्स की तलाश

‘डब्ल्यूटीओएल-टीवी’ ने बताया कि कम से कम एक व्यक्ति लापता है और आपातकालीन दल माइल्स न्यूटन ब्रिज के पास सैंडुस्की नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने एहतियातन पुल को बंद कर दिया है। फ्रेमोंट पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए बताया कि पुल को बंद कर दिया गया है और लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है।  

अमेरिका ट्रेन हादसा
Image Source : APअमेरिका ट्रेन हादसा

पहले भी हुए हैं हादसे

अमेरिका में पहले भी रेल हादसे हुए हैं। साल 2014 में अरकंसास में यूनियन पैसिफिक की 2 ट्रेनों में आमने-सामने की टक्कर हुई थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी और एक शख्स घायल हो गया था। यह हादसा सिग्नल सिस्टम फेल होने के कारण हुआ था, जिससे दोनों ट्रेनें एक ही पटरी पर आ गई थीं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बम विस्फोट से मची भगदड़, धमाके में 1 व्यक्ति की मौत; FBI ने बताया आतंकी हमला

"वह योद्धा हैं", जो बाइडेन के कैंसर से पीड़ित होने पर डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश