1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: Coronavirus के हालात पर सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक

बिहार: Coronavirus के हालात पर सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 30, 2020 07:52 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 07:52 pm IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी हुई बढोतरी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल समीक्षा बैठक बुलाई है।

Coronavirus के हालात पर सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक- India TV Hindi
Coronavirus के हालात पर सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी हुई बढोतरी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। कल सुबह 11 बजे से आयोजित इस समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव,सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त,रेंज के पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी हुई बढोतरी बिहार सरकार के लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी है। कुछ दिन पहले तक राज्य में हालात काफी बेहतर थे और कोरोना वायरस के इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे थे लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से हुई वृद्धि ने सरकार के माथे पर बल ला दिया है। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर यह समीक्षा बैठक बुलाई है।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।