1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बिहार में आएगी बहार, 50 हजार करोड़ की मिली सौगात

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बिहार में आएगी बहार, 50 हजार करोड़ की मिली सौगात

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Avinash Rai
 Published : Feb 25, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 11:38 pm IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा से बिहार को 50 हजार करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली अलग-अलग परियोजनाओं की सौगात मिली है।

Nitish Kumar Pragati Yatra will bring prosperity to Bihar gift of 50 thousand crores received- India TV Hindi
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से बिहार में आएगी बहार Image Source : PTI

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के माध्यम से बिहार को 50000 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्‍न विकास योजनाओं की सौगात मिली है। नीतीश कुमार की दक्षिण बिहार की जिलों में की गई सभी घोषणाओं से संबंधित 30 हजार करोड़ की 243 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से 123 को विभाग के स्‍तर पर और 120 योजनाओं को आज मंत्री परिषद के स्‍तर पर मंजूर किया गया है। नीतीश कुमार की उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा के क्रम में की गई घोषणाओं से संबंधित 20 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली कुल 187 योजनाओं को मंजूर किया चुका है। इनमें से 67 योजनाएं विभाग के स्‍तर पर और 120 योजनाओं को 4 फरवरी 2025 को मंत्री परिषद के स्‍तर पर मंजूर किया गया था।

430 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

इस पर प्रकार प्रगति यात्रा  के दौरान की गई घोषणाओं को जमीनी स्तर पर उतारने हेतु 50 हजार करोड़ के लागत वाली 430 योजनाओं को अपनी मंजूरी दी है। इनमें से 190 योजनाओं को विभाग के स्‍तर पर और 240 योजनाओं को मंत्री परिषद के स्‍तर पर मंजूर किया गया है। मुख्‍यमंत्री की प्र‍गति यात्रा के दौरान प्रदेश को ऐतिहासिक समृद्धि तौफा मिला है। इस क्रम में मंगलवार को हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश की तरक्‍की की कुल 120 योजनाओं को स्‍वीकृत किया गया। इनमें ऊर्जा विभाग की 5, पर्यावरण, वन्‍य एवं जलवायु परिर्वतन विभाग की 1, उद्योग विभाग की 2, लघु जल संसाधन विभाग, अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण विभाग और लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभियंत्रण विभाग की एक, एक योजना को स्‍वीकृत किया गया। 

राज्य को 189 योजनाओं की सौगात

इस प्रकार ग्रामीण कार्य विभाग की 4, पथ निर्माण विभाग की 64, खेल विभाग की 4, नगर विकास एवं आवास विभाग की 6, जल संसाधन विभाग 16, पर्यटन विभाग की 4, राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग की 5, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की 5 और मद्य निषेध, उत्‍पाद एवं निबंधन विभाग की 1 योजना को मंजूरी दी गई है। इस प्रकार मंत्री परिषद ने कुल 120 योजनाओं पर अपनी मोहर लगाई। मुख्‍यमंत्री की प्रगति यात्रा से प्रदेश को 7 मेडिकल कॉलेज, 9 डिग्री कॉलेज, 14 स्‍पोट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स 24 धार्मिक स्‍थल, 9 पावर ग्रिड, 6 नालियों की उड़ाही, 8 उद्योग विस्‍तार, 7 अटल कला भवन और पथ पुल निर्माण से संबंधित 189 योजनाओं की सौगात मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।