1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से फोन पर क्या बात की? जानिए पूरी डिटेल

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से फोन पर क्या बात की? जानिए पूरी डिटेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 09:15 pm IST

बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उन्हें फोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिसकर्मी पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। ये सब अफवाह मात्र है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से फोन पर क्या बात की? जानिए पूरी डिटेल- India TV Hindi
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे से फोन पर क्या बात की? जानिए पूरी डिटेल Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उन्हें फोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिसकर्मी पर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। ये सब अफवाह मात्र है। गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि मुंबई पुलिसकर्मी ने बहुत सम्मान के साथ उनसे बातचीत की । पांडे ने इसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस में ठन गई थी। पटना में सुशांत सिंह के पिता की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने के बाद मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं पटना के एसपी और आईपीएस अधिकार विनय तिवारी जब मामले की जांच के लिए पहुंचे तो उनके हाथ पर बीएमसी के अधिकारियों ने ठप्पा लगाकर उन्हें होम क्वॉरन्टीन कर दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।