1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: महिला की हत्या कर शव को बैग में डाला और फिर लगा दी आग, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली: महिला की हत्या कर शव को बैग में डाला और फिर लगा दी आग, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 26, 2025 02:52 pm IST,  Updated : Jan 26, 2025 04:26 pm IST

दिल्ली में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल महिला का शव एक बैग से बरामद हुआ है, जिसमें आरोपी ने आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

Delhi Police - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर जब राष्ट्रीय राजधानी में हाई अलर्ट था, उसी दौरान एक बैग में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला पूर्वी दिल्ली का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, एक शख्स ने महिला की हत्या करके शव को बैग में भरा और फिर उस बैग को लेकर गाजीपुर थाना इलाके में पहुंचा। यहां आरोपी ने बैग में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और महिला की पहचान की जा रही है।

पुलिस का बयान सामने आया

इस मामले में दिल्ली डीसीपी ईस्ट अभिषेक धानिया का कहना है, 'हमें सुबह करीब 4:10 बजे एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें एक जले हुए शव के बारे में बताया गया। मौके पर पहुंचने पर हमने पाया कि शव पूरी तरह से जला हुआ है और शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर कहा जा सकता है कि मृतक की उम्र 20-35 साल के बीच है। चार टीमें जांच कर रही हैं।'

इससे पहले 20 जनवरी को भी एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक युवक अपनी कार में जली हुई अवस्था में मिला था। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके के पास एक 24 वर्षीय अनिल नाम का युवक अपनी कार में जली हुई अवस्था में मृत पाया गया था। यह घटना शनिवार रात हुई थी, जब पुलिस को तीन अलग-अलग पीसीआर कॉल मिलीं थीं, जिसमें गाजीपुर इलाके में आग लगने की घटना की सूचना दी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मारुति वैगन आर कार में आग लगी हुई थी और कार के अंदर अनिल का जला हुआ शव था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।