1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. फिर दौड़ी दिल्ली मेट्रो, देखिए लॉकडाउन के बाद पहले सफर की तस्वीरें

फिर दौड़ी दिल्ली मेट्रो, देखिए लॉकडाउन के बाद पहले सफर की तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2020 10:27 am IST,  Updated : Sep 07, 2020 10:27 am IST

कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। 

Delhi metro, delhi metro service resumed- India TV Hindi
Delhi metro service resumed Image Source : PTI

नयी दिल्ली: कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं। ‘येलो लाइन’ दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। 

Delhi metro, metro service resumed
Image Source : PTIDelhi metro service resumed

गृह मंत्रालय ने हाल ही देश में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं बहाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा था कि वह सात से 12 सितम्बर के बीच तीन चरणों में सेवाएं बहाल करेगा। 

Delhi metro, service resumed
Image Source : PTIDelhi metro service resumed

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इसके तहत, ‘येलो लाइन’ या ‘लाइन 2’ और ‘रैपिड मेट्रो’ की सेवाएं कुछ सीमित घंटों के लिए बहाल की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में मेट्रो सुबह के वक्त चार घंटे, 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को चार घंटे 4 से 8 बजे तक चलेगी।

Delhi metro, delhi metro service resumed
Image Source : PTIDelhi metro service resumed

कोविड-19 महामारी के कारण एनसीआर में मेट्रो सेवाएं 22 मार्च से बंद थीं। डीएमआरसी ने लोगों से अतिआवश्यक होने पर ही मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। 

इनपुट भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।