चंडीगढ़: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बढ़ता ही दिख रहा है। पाकिस्तान अपना नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, वह लगातार अपने यहां से ड्रोन भेजकर भारत में दहशत फैलाने की कोशिश में लगा हुआ, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है और पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मारकर गिरा दे रही है। इधर हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 11 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित की है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों होनी है भर्ती
जानकारी दे दें कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आयोग ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष को देखते हुए यह कदम उठाया है। आयोग के प्रवक्ता ने आगे बताया कि ये परीक्षाएं केमिस्ट्री और फिजिक्स विषयों के लिए कॉलेज कैडर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित की जानी थी।
अब कब होगी परीक्षा?
गौरतलब है कि 11 मई को निर्धारित ये परीक्षाएं सुबह और शाम के शिफ्ट में आयोजित की जानी थीं, लेकिन अब इन्हें अगली सूचना तक रद्द कर दिया गया है। प्रवक्ता ने आगे नई तारीख के बारे में बात करते हुए कहा कि परीक्षाओं की नई तिथि बाद में बताई जाएगी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।
इन जिलों में स्कूल बंद
इससे पहले सरकार ने हिसार और पंचकुला में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है। सरकार ने सभी स्कूलों को दो दिनों 10 और 11 मई के लिए बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
(पीटीआई इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
CBSE ने रिजल्ट जारी करने से पहले स्कूलों को दिया ये निर्देश, अब छात्रों को करना होगा यह काम