1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. हार की हैट्रिक के डर से घबरा गई हैं स्मृति ईरानी: रणदीप सुरजेवाला

हार की हैट्रिक के डर से घबरा गई हैं स्मृति ईरानी: रणदीप सुरजेवाला

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2019 11:14 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 11:14 pm IST

केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आम चुनाव में हार की हैट्रिक लगाने के डर से स्मृति घबरा गई हैं।

Randeep Surjewala- India TV Hindi
Randeep Surjewala

नयी दिल्ली: केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आम चुनाव में हार की हैट्रिक लगाने के डर से स्मृति घबरा गई हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ''स्मृति ईरानी जी की बौखलाहट मैं समझ सकता हूं। हम उनका आदर करते हैं, पर वो अक्सर बौखलाई, घबराई और लड़खड़ाई दिखाई देती हैं। '' 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''स्मृति जी हार की हैक्ट्रिक से घबराई हुई हैं और परेशान हैं। अमेठी की जनता भले ही उनको वोट देकर तीसरी बार अवश्य हराने वाली है, लेकिन फिर भी एक विरोधी के तौर पर हम उनका सम्मान जरुर करते रहेंगे।'' 

दरअसल, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर गुरुवार को केरल के वायनाड से नामांकन पत्र भरने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि यह अमेठी की जनता का अपमान और उनके साथ धोखा है। गांधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024