1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑस्कर नामांकित निर्देशिका को हैं आमिर खान से प्यार!

ऑस्कर नामांकित निर्देशिका को हैं आमिर खान से प्यार!

 Written By: PTI
 Published : Nov 08, 2015 05:30 pm IST,  Updated : Nov 08, 2015 05:30 pm IST

मुंबई: अकादमिक अवॉर्ड के लिए नामांकित निर्देशिका एवा डुवर्ने ने सुपर स्टार आमिर खान के काम की तारीफ की और उनकी तुलना ओपरा विनफ्रे से की। एवा ने पीटीआई भाषा से कहा, "मैंने आमिर खान

ऑस्कर नामांकित...- India TV Hindi
ऑस्कर नामांकित निर्देशिका को हैं आमिर खान से प्यार!

मुंबई: अकादमिक अवॉर्ड के लिए नामांकित निर्देशिका एवा डुवर्ने ने सुपर स्टार आमिर खान के काम की तारीफ की और उनकी तुलना ओपरा विनफ्रे से की। एवा ने पीटीआई भाषा से कहा, "मैंने आमिर खान का बहुत काम देखा है। मैं बड़े सितरों और जिन्हें यहां लोग जानते हैं, जैसे बिग बी (अमिताभ बच्चन) के बारे में जान रही हूं। अमेरिका में बहुत से सितारों को लोग नहीं जानते हैं।

ये भी पढ़ें- आमिर खान के भाई ने सलमान खान का उड़ाया मजाक

उन्होंने कहा, "मैं उनसे (आमिर) प्यार करती हूं। उनमें आकर्षित करने का गुण है। उन्होंने जो सक्रियता दिखाई है और सामाजिक न्याय के लिए जो काम किया है वह अद्भूत है। उनका टीवी कार्यक्रम सत्यमेव जयते बेहतरीन है।"

एवा ने आमिर की तुलना ओपरा विनफ्रे से की। ओपरा अमेरिका की जानी-मानी अभिनेत्री, निर्माता और टॉक शो की होस्ट हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन