
फिल्म पीके पहले भी विवादों में फंस चुकी है। सबसे पहले फिल्म अपने पोस्टर के लिए फंसी थी जिसमें आमिर अपने आपको सिर्फ एक रेडियो से ढ़के हुए थे।
रिलीज के बाद फिल्म जिस बेबाक अंदाज में लोगों के अंधविश्वास का मजाक उड़ाती है, उसके लिए भी कई धर्मगुरुओं ने फिल्म की टीम को आड़े हाथों लिया था।
लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म ने बाक्स आफिस पर धमाल मचाया और भारत में इसने 330 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दुनियाभर से इसने 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।