1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्यार के लिए हीरोइन ने बदला था धर्म, अब दर्ज कराई पति के खिलाफ FIR

प्यार के लिए हीरोइन ने बदला था धर्म, अब दर्ज कराई पति के खिलाफ FIR

 Published : Aug 23, 2016 07:46 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 07:47 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अलीशा ने अपने पति लव कपूर पर शादी कर धोखा देने का केस दर्ज कराया है।अलीशा का आरोप है कि कनखल के रहने

alisha khan and lav kapoor
alisha khan and lav kapoor

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्में में लीड रोल समेत कई ऐड में काम करने वाली अलीशा खान ने अपने पति और फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। अलीशा का आरोप है कि उसकी फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर के साथ दो महीने पहले शादी हुई थी, लेकिन अब लव कपूर उसे छोड़कर चले गए हैं।

अलीशा के मुताबिक उसने लव कपूर के लिए अपना धर्म तक बदल लिया। लेकिन लव कपूर ने उसका इस्तेमाल किया।

लव कपूर के बाई पर भी लगाया आरोप
अलीशा खान ने इससे पहले गाजियाबाद में भी अपने पति लव कपूर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से उसका लव कपूर से कोई संपर्क नहीं है। थक-हारकर वो लव कपूर के शहर हरिद्वार पहुंची। अलीशा के मुताबिक लव कपूर ने उसके खिलाफ षडयंत्र किया है और इसमें उसका भाई भी शामिल है। इंसाफ नहीं मिलने की हालत में अलीशा ने सुसाइड तक की धमकी दी है।

पुलिस आरोपों को रही नकार
हालांकि हरिद्वार पुलिस अलीशा के आरोपों को नकार रही है। हरिद्वार के एसएसपी ने कहा कि अलीशा के शिकायत की जांच की जा रही है। जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

देखे वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन