1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदिति राव हैदरी बनीं दौपदी, किरदार को लेकर कही ये बात

अदिति राव हैदरी बनीं दौपदी, किरदार को लेकर कही ये बात

 Published : Sep 07, 2016 05:01 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 05:04 pm IST

अदिती राव हैदरी इन दिनों अपनी लघु फिल्म ‘ममाज ब्वॉज’ के कारण चर्चा में हैं। इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अदिति का कहना है कि अक्षत वर्मा की आधुनिक महाभारत के संदर्भ में आधारित लघु फिल्म 'ममाज ब्वॉय' में द्रौपदी का किरदार...

aditi- India TV Hindi
aditi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिती राव हैदरी इन दिनों अपनी लघु फिल्म ‘ममाज ब्वॉज’ के कारण चर्चा में हैं। इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर अदिति का कहना है कि अक्षत वर्मा की आधुनिक महाभारत के संदर्भ में आधारित लघु फिल्म 'ममाज ब्वॉय' में द्रौपदी का किरदार निभाना मजेदार रहा। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अदिति ने कहा, "हम सबने महाभारत पढ़ा है। मैंने जब यह कहानी पढ़ी तो मुझे मसालेदार लगी, जिसमें द्रौपदी को अलग अंदाज में पेश किया गया है। सामान्यतया हम द्रौपदी को मजबूत साहसी औरत के रूप में देखते हैं। यहां इससे अलग है। इस तरह का किरदार निभाना मनोरंजक रहा।"

इसे भी पढ़े:- मणिरत्नम के कहने पर तमिल सीख रही हैं अदिति

फिल्म 'मर्डर-3' की अभिनेत्री अदिति के अनुसार इस फिल्म को अलग-अलग कोणों से देखा जा सकता है। फिल्म को गहराई से देखने पर पता चलता है कि अक्षत जो कुछ भी कहना चाहते हैं वह सही रूप में सामने आया है।

फिल्म में कुंती बनी दिग्गज कलाकार नीना गुप्ता को अदिति ने बेहतरीन अभिनेत्री बताया। 'डेली बेली' तथा 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्में बनाने वाले अक्षत ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

अदिति फिलहाल मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों आई खबरों अनुसार उन्होंने खास इस फिल्म के लिए तमिल सीखी है। इसके अलावा वह सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में भी हैं, जो लगभग पूरी हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन