1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्य धनुष की अगली फिल्म मरियप्पन थान्गावेलु के जीवन पर आधारित

ऐश्वर्य धनुष की अगली फिल्म मरियप्पन थान्गावेलु के जीवन पर आधारित

 Published : Jan 01, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Jan 01, 2017 01:02 pm IST

चेन्नई: फिल्मकार ऐश्वर्या धनुष रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म 2016 के समर पैरालम्पिक खेलों के दैरान ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थान्गावेलु के जीवन पर आधारित होगी। नए साल के मौके पर

aishwarya dhanush next film based on the life of mariyappan...- India TV Hindi
aishwarya dhanush next film based on the life of mariyappan thangavelu

चेन्नई: फिल्मकार ऐश्वर्या धनुष रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म 2016 के समर पैरालम्पिक खेलों के दैरान ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थान्गावेलु के जीवन पर आधारित होगी। नए साल के मौके पर इसकी घोषणा की गई। 'मरियप्पन' नाम की बायोपिक तमिलनाडु के सलेम जिले के रहने वाले 21 वर्षीय मरियप्पम के जीवन पर प्रकाश डालेगी। मरियप्पम ने रियो डी जनेरियो 2016 के ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में ऊंची कूद में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

फिल्म के पहले पोस्टर को शाहरुख ने पेश किया और उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे राष्ट्रीय नायक मरियप्पम थान्गावेलु पर बायोपिक का पहला लुक। आपको शुभकामनाएं ऐश्वर्या।" फिल्म में संगीत सीन रोल्डन देंगे। सिनेमेटोग्राफी वेलराज करेंगे और संवाद फिल्मकार राजू मुरुगन लिखेंगे। पोस्टर से यह भी खुलासा हुआ कि फिल्म अंग्रेजी में भी बनेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन