1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को कहा योद्धा

...तो इसलिए अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना को कहा योद्धा

 Published : Jan 04, 2017 08:15 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 08:15 pm IST

ट्विकंल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में तो शानदार फिल्में दी ही हैं साथ आज वह एक सफल लेखिका भी हैं। ट्विंकल ने खिलाड़ी अक्षय कुमार से शादी के बाद अपने फिल्मी करियर से किनारा शुरु कर दिया था। उन्होंने...

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विकंल खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में तो शानदार फिल्में दी ही हैं साथ आज वह एक सफल लेखिका भी हैं। ट्विंकल ने खिलाड़ी अक्षय कुमार से शादी के बाद अपने फिल्मी करियर से किनारा शुरु कर दिया था। उन्होंने अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिताया है। अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उन्हें ट्विंकल को अपने घर की योद्धा कहने में कोई हिचक नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

अक्षय ने मंगलवार को टाटा मोटर्स की नई गाड़ी 'जेनॉन योद्धा के लॉन्च' के मौके पर कहा, "मुझे ट्विंकल को हमारे घर की योद्धा कहने में कोई हिचक नहीं है।" अक्षय ने आगे कहा, "योद्धा केवल वही नहीं होता जिसके हाथ में बंदूक होती है। वह व्यक्ति भी योद्धा होता है, जो अपने परिवार और करीबियों को थाम कर रखता है। जिंदगी में हर व्यक्ति योद्धा होता है।"

उन्होंने कहा, "जब कोई व्यक्ति खुद को योद्धा कहता है, तो यह एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। वह ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जिस पर आप भरोसा कर सकें, चाहें जो भी हो। आपको लगना चाहिए कि वह आपका भरोसा नहीं तोड़ेगा। इसलिए, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।"

अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक वकील का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन