1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत 5 जुलाई को मुंबई में देंगे प्रस्तुति

अरिजीत 5 जुलाई को मुंबई में देंगे प्रस्तुति

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 12:09 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 12:11 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड पाश्र्वगायक अरिजीत सिंह पांच जुलाई को सिम्फोनी ऑर्केस्ट्रॉ के साथ 'नाइनएक्सएम डोम म्यूजिकली योर्स अरिजीत' कार्यक्रम के तहत यहां प्रस्तुति देंगे। एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजक नाइनएक्सएम चैनल और मिराह एंटरटेंमेंट

अरिजीत 5 जुलाई को मुंबई...- India TV Hindi
अरिजीत 5 जुलाई को मुंबई में देंगे प्रस्तुति

मुंबई: बॉलीवुड पाश्र्वगायक अरिजीत सिंह पांच जुलाई को सिम्फोनी ऑर्केस्ट्रॉ के साथ 'नाइनएक्सएम डोम म्यूजिकली योर्स अरिजीत' कार्यक्रम के तहत यहां प्रस्तुति देंगे। एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजक नाइनएक्सएम चैनल और मिराह एंटरटेंमेंट एंड डोम एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम हैं। कार्यक्रम का आयोजन एनएससीआई स्टेडियम में किया गया है।

'तुम ही हो', 'मुस्कुराने की वजह' और 'हमारी अधूरी कहानी' जैसे कई गानों के जरिए श्रोताओं का दिल जीतने वाले अरिजीत कार्यक्रम को लेकर खुद भी बेहद उत्साहित हैं।

अरिजीत ने एक बयान में कहा, "मुझे खुशी है कि मैं अपने प्रशंसकों के लिए ऐसा कार्यक्रम लेकर आ रहा हूं। लाइव प्रस्तुति के लिए पूर्व अभ्यास की जरूरत थी और सिम्फोनी ऑर्केस्ट्रा के साथ कार्यक्रम पेश करना एक बड़ा काम है। यह सिम्फोनी ऑर्केस्ट्रा का भारत में पहला कार्यक्रम है। मुझे आशा है कि यह कार्यक्रम मेरे प्रशंसकों को पसंद आएगा।"

नाइनएक्सएम के मार्केटिंग प्रमुख कपिल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश संगीत प्रेमियों को यादगार अनुभव देना है।

उन्होंने कहा, "इस मंच के माध्यम से हम संगीत प्रेमियों को उनके पसंदीदा कलाकार से और कलाकार को उसके प्रशंसकों से रू-ब-रू होने का अवसर देना चाहते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन