
अर्पिता खान- सलमान खान की दुलारी बहन अर्पिता खान के काफी करीब थे अर्जुन कपूर। एक इन्टर्व्यू में उन्होंने कहा भी था कि अर्पिता
खान उनका पहला प्यार है और पहला प्यार हमेशा खास होता है। हालांकि किसी वजह से उन दोनों का रिलेशनशिप टूट गया। अर्पिता खान आज दिल्ली के व्यापारी आयुष से शादीशुदा हैं। इस ब्रेकअप के बाद भी सलमान के साथ अर्जुन का रिश्ता अब भी बरकरार है।