
मलाइका अरोड़ा खान- बॉलीवुड की आइटम गर्ल और सलमाल खान की ही भाभी के साथ अर्जुन के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर की खबरों को भी काफी हवा मिली थी। अर्जुन ने पहले ही इन खबरों को महज अफवाह करार दिया था वहीं बाद में मलाइका का कहना था कि वो ऐसी अफवाहों पर ध्यान ही नहीं देती क्योकि इससे सिर्फ समय बर्बाद होता है। अपने पति अरबाज के बारे में उनका कहना था कि वो इस मामले से बिल्कुल परेशान नहीं हैं क्योंकि ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं हैं।