मुंबई: एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया। अब काफी समय से इस फिल्म का दूसरे भाग की भी शूटिंग की जा रही है। फिल्म में सभी कलाकार 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' के लिए पहले से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' में राजा भल्लाल देव की भूमिका में दिखे राणा डग्गूबती ने हाल ही में अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने इस 'बाहुबली 2' में अपने खूंखार लुक वाला पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े:-
- लाइव परमोर्फेंस देने के लिए सनी लियोन को मिला इतने करोड़ का ऑफर
- 'वजह तुम हो' की टीम ने दिल्ली ने दिखाए जलवे
- इनसे मिली पूरब कोहली को पंख फैलाने की छूट
'बाहुबली 2' में खलनायक की भूमिका निभा रहे राण डग्गूबती इस नए पोस्टर में पहले से ज्यादा क्रूर नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में उनके चेहरे पर क्रोध, पीछे से बंधे हुए लंबे बाल और उनका गदा उनके लुक को आक्रामक बना रहा है।
राणा डग्गूबती को इस शरीर को पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है, क्योंकि फिल्म में उनका बाहुबली के समान ही भूमिका है। उनका यह रूप बताता है कि उन्होंने अपने किरदार भल्लाल देव के साथ बराबरी का न्याय किया है।
'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' पिछले साल आई 'बाहुबली: द बिगिनिंग' का दूसरा हिस्सा है। इस फिल्म में राणा दग्गुबती के अलावा प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं।