1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 में बाहुबली ने ऐसे पछाड़ा बजरंगी भाईजान को

2015 में बाहुबली ने ऐसे पछाड़ा बजरंगी भाईजान को

 Published : Dec 16, 2015 02:30 pm IST,  Updated : Dec 16, 2015 02:36 pm IST

2015 में प्रभास की बाहुबली ने ऐसे पछाड़ा सलमान खान की बजरंगी भाईजान को। गूगल सर्च की लिस्ट हुई आउट, देखिए क्या है पूरा मामला

Baahubali- India TV Hindi
Baahubali

नई दिल्ली- साल खत्म होने को आया है और ऐसे में गूगल ने अपनी एक सूची तैयार की है जिसमें इस साल ढूंढी गई टॉप 10 फिल्मों का ब्योरा जारी किया गया है। इस साल भारतीय सिनेमा में करीब 1000 से भी ऊपर फिल्में बनी, लेकिन इनमें से बॉलीवुड की बजरंगी भाईजान ने सर्वाधिक कमाई की वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा में बाहुबली का डंका बजा।

ये भी पढ़ें- बाहुबली ने कमाए 550 करोड़, बनी third biggest grosser

लेकिन गूगल की सूची की तरफ ध्यान दे की प्रभास की बाहुबली सलमान खान की बजरंगी भाईजान से आगे निकल गई है। आपको बता दें कि गूगल की ये सूची सभी जरूर लिंक्स पर मिले क्लिक्स के आधार पर बनाई गई है। जिसमें फिल्मों के गाने, कलाकार, वीडियोज, पूरी फिल्म को डाउनलोड करने वाले लिंक्स, कलेक्शन आदि शामिल हैं।

इस लिहाज से एस एस राजामौली की बाहुबली कबीर बेदी की फिल्म पर साल 2015 में हाबी रही हैं। वैसे बाहुबली सिर्फ दक्षिण भारतीय दर्शकों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसकों को भी पसंद आई थी। बाहुबली सर्पराइज हिट भी थी और उम्मीद से ज्यादा इसने कारोबार किया था।

बजरंगी भाईजान ने कमाई के नए मुकाम हासिल किए और देश भर में इसने 320 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। वैसे इसी सूची में सलमान खान की ही प्रेम रतन धन पायो भी नंबर तीन स्थान पर रही। दबंग खान की दूसरी फिल्म का भी इंतजार लोगों को बेसब्री से था। ट्रेलर के रिलीज से पहले ही इसकी छोटी से छोटी जानकारी के लिए लोगों ने गूगल को खूब खंगाला और साल की सबसे ज्यादा सर्च करने वाली ये तीसरी फिल्म बनी।

इसके अलावा भी साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की कई फिल्म इस सूची में बनी रही। अगली स्लाइड में देखिए टॉप 10 लिस्ट और जानिए कुछ चौकाने वाले आंकड़ो के बारे में-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन