1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली प्रभास’ ने अपने फैंस को दिया ये खास मैसेज, ‘बाहुबली’ फैन हैं तो जरूर पढ़ें

‘बाहुबली प्रभास’ ने अपने फैंस को दिया ये खास मैसेज, ‘बाहुबली’ फैन हैं तो जरूर पढ़ें

 Published : May 07, 2017 11:53 am IST,  Updated : May 07, 2017 11:59 am IST

प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 1000 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए ये बेहद खास मौका है।

BAAHUBALI- India TV Hindi
BAAHUBALI

नई दिल्ली: प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने 1000 करोड़ की कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए ये बेहद खास मौका है। फिल्म की सफलता से सबसे ज्यादा कोई खुश है तो वो हैं खुद बाहुबली प्रभास। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखकर फिल्म के अभिनेता प्रभास अभिभूत हो गए हैं। फेसबुक पर पोस्ट शेयर करके प्रभास ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया कहा है।

प्रभास ने लिखा है, ‘’मेरे सभी प्रशंसकों, हर वो इंसान जिसने मुझपर इतना प्यार बरसाया है, आप सभी को मेरी तरफ से एक बड़ा सा हग। फिल्म में मैंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश की है। भारत के सभी कोनों और विदेशों से भी मुझे प्यार देने के लिए मैं आप सभी को शुक्रगुजार हूं। मैं इस प्यार और आशीर्वाद से से बेहद खुश हूं। बाहुबली का सफर बहुत लंबा था, लेकिन इस सफर के बाद जो मुझे मिला है वो आप सब हैं। आप सभी को मेरी तरफ से प्यार। एस एस राजामौली सर को एक बड़ा थैंक यू, जिन्होंने मुझपर इतना विश्वास किया और मुझे इतनी बड़ी दुनिया में बाहुबली के रूप में पेश किया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मेरे सफर को खास बनाने के लिए धन्यवाद।‘’

एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने भारत में 800 करोड़ और विदेशों में 200 करोड़ की कमाई करके भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। हिंदी वर्जन में भी यह फिल्म 250 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

आगे भी पढ़ें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन