नई दिल्लीः कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म बजरंगी भाईजान की बॉक्स आफिस पर सुनामी आ गई है जो सभी रिकॉर्ड्स को तहस-नहस कर रहीं है। फिल्म ने बुधवार तक दुनिया भर से 248 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म ने पहले 6 दिनों में भारत से 169.07 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "बजरंगी भाईजान 200 करोड़ के आंकड़े की तरफ दौड़ रहा है। फिल्म किक के पहले हफ्ते के बिजनेस (164.09 करोड़) को इसने एक दिन रहते पछाड़ दिया है। शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल 21.40, बुध18.02, कुल- 169.05 करोड़ रुपए।"

वहीं विदेश में फिल्म ने बुधवार तक 79 करोड़ का बिजनेस किया जिसे जोड़कर दुनिया भर से इसके छह दिन की कमाई 248 करोड़ हो गई है।
तरण आदर्श ने ट्वीट कर सोमवार तक विदेश में फिल्म की कमाई के बारे में बताया था, "बजरंगी भाईजान ने विदेश में सोमवार तक 69.05 करोड़ कमाए।"

बजरंगी भाईजान All time blockbusters की लिस्ट में दो तीन पर-
6 दिनों के मुकाबले में फिल्म ने आमिर खान की धूम 3 को छोड़ बॉलीवुड की सभी बड़ी फिल्मों को बजरंगी भाईजान ने पीछे छोड़ दिया है। आमिर खान की धूम 3 ने 6 दिन में 174.97 करोड़ कमाए थे। भारत में पीके ने छह दिनों में 154.84 करोड़ का बिजनेस किया था। सलमान की ही किक ने 148.66 करोड़ और शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर 148.36 करोड़ की कमाई की थी।
छह दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 139.54 करोड़, शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ने 137.1 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
नीचे देखिए आकड़ें-

अगली स्लाइड में जानिए सलमान ने अपनी ही कौन सी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा-