1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 2.1 करोड़ के पार

बिग बी के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 2.1 करोड़ के पार

 Written By: IANS
 Published : Jun 17, 2015 10:55 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 10:58 pm IST

मुंबईः बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या फेसबुक पर 2.1 करोड़ के पार पहुंच गई है। वह कहते हैं कि उनका उद्देश्य इसे तीन करोड़ करना है। अमिताभ (72) ने फॉलोअर्स की

बिग बी के फेसबुक...- India TV Hindi
बिग बी के फेसबुक फॉलोअर्स की संख्या 2.1 करोड़ के पार

मुंबईः बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स की संख्या फेसबुक पर 2.1 करोड़ के पार पहुंच गई है। वह कहते हैं कि उनका उद्देश्य इसे तीन करोड़ करना है। अमिताभ (72) ने फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा होने की खबर ट्विटर पर साझा की। ट्विटर पर उनके 1.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

महानायक ने लिखा, "फेसबुक पर 2.1 करोड़ फॉलोअर्स। आप सभी का शुक्रिया। अब लक्ष्य तीन करोड़ फॉलोअर्स बनाने का है और उसके बाद और। जी।"

अमिताभ के फेसबुक पेज पर बुधवार को दो करोड़ 10 लाख नौ हजार 374 'लाइक' देखे गए। अमिताभ इस वक्त 'वजीर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन