1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी ने 'असहिष्णुता' मामले में आमिर खान का किया बचाव'

बिग बी ने 'असहिष्णुता' मामले में आमिर खान का किया बचाव'

 Published : Nov 30, 2015 01:39 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 01:47 pm IST

कोलकाता: पिछले हफ्ते आमिर खान को 'असहिष्णुता' के मामले में अपना सुझाव देने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और ये किस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। जहां राजनीति से लेकर

बिग बी ने 'असहिष्णुता'...- India TV Hindi
बिग बी ने 'असहिष्णुता' मामले में आमिर खान का किया बचाव?

कोलकाता: पिछले हफ्ते आमिर खान को 'असहिष्णुता' के मामले में अपना सुझाव देने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और ये किस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। जहां राजनीति से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने आमिर पर निशाना साधा है वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने परोक्ष रूप से उनका समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें- नवाजुद्दीन से साथ कोलकाता की यादों में खोए अमिताभ, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड के बेताज शहंशाह अमिताभ बच्चन का कहना है कि सेलिब्रिटी लोग सबसे ज्यादा बदनाम होते हैं। देश में बढ़ती 'असहिष्णुता' पर चिंता प्रकट करने के कारण इस समय आमिर खान के अलावा शाहरुख खान को भी काफी निंदा झेलनी पड़ रही है। ऐसे में 73 वर्षीय बिग बी ने अपने ब्लॉग पर विचार प्रकट किया है।

उन्होंने लिखा, "पूरी दुनिया में हम सबसे चर्चित और ज्यादा फोटो खिंचवाने वाले लोग हैं, इसलिए हम सबसे ज्यादा बदनाम भी हैं। हमारे लिए यह चौंकाने वाली बात नहीं है, आलोचना झेलने की प्रैक्टिस हमने बहुत पहले से ले रखी है।"

बिग बी अपने प्रशंसकों को अपना विस्तृत परिवार बताते हैं। ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों के लिए लिखा है, "मिस्र ट्विटर ग्रुप के 11 लोग समारोह में मेरे साथ हैं। इन्होंने मुझे तोहफों से पाट दिया है। ये (प्रशंसक) मेरे लिए परिवार से बढ़कर हैं।

'पीकू' की सफलता के बाद फिलहाल बिग बी रिभू दासगुप्ता की 'टी3एन' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन