1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए अगले जन्म में अमिताभ बच्चन क्या बनना चाहते हैं

जानिए अगले जन्म में अमिताभ बच्चन क्या बनना चाहते हैं

 Published : May 04, 2015 07:05 pm IST,  Updated : May 04, 2015 07:33 pm IST

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन कौन नहीं बनना चाहता? उनके मुकाम को कौन हासिल नहीं करना चाहता? लेकिन अगर आपको ये पता चले कि खुद बिग बी कुछ और बनना चाहते है तो? चौकिए मत,

अगले जन्म में बिग बी...- India TV Hindi
अगले जन्म में बिग बी क्या बनना चाहते हैं

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन कौन नहीं बनना चाहता? उनके मुकाम को कौन हासिल नहीं करना चाहता? लेकिन अगर आपको ये पता चले कि खुद बिग बी कुछ और बनना चाहते है तो? चौकिए मत, ये सच है। अमिताभ बच्चन अभिेनेता के अलावा कुछ और बनने की इच्छा रखते है।

हालांकि उनकी ये इच्छा इस जन्म के लिए नहीं बल्कि अगले जन्म के लिए है। अपनी फिल्म पीकू के प्रमोशन में व्यस्त बिग बी जब पत्रकारों से मिले तब उन्होंने उस इच्छा का जिक्र किया। बिग बी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वो खुद अगले जन्म में एक पत्रकार बनना चाहते है।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो जवाब देते-देते थक गये है  इसलिए अगले जन्म पत्रकार बनकर वो खूब सवाल करना चाहते है।

उल्लेखनीय है कि शुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म पीकू में अमिताभ पिता का रोल निभा रहे हैं। इनके अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म 8 मई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन