1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में आएंगी एडल्ट स्टार मिया खलीफा'

Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में आएंगी एडल्ट स्टार मिया खलीफा'

 Published : Sep 14, 2015 02:32 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 07:22 pm IST

नई दिल्ली: बिग बॉस ने सनी लियोन को भारत में जगह प्राप्त करवाने के लिए अपना सबसे बड़ा मंच दिया गया था और अब उनके नक्शे कदम पर हैं एक और पॉर्न स्टार- मिया खलीफा।

Bigg Boss 9: सलमान खान के शो...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: सलमान खान के शो में आएंगी एडल्ट स्टार मिया खलीफा?

नई दिल्ली: बिग बॉस ने सनी लियोन को भारत में जगह प्राप्त करवाने के लिए अपना सबसे बड़ा मंच दिया गया था और अब उनके नक्शे कदम पर हैं एक और पॉर्न स्टार- मिया खलीफा। खबर है कि मिया खलीफा को 'बिग बॉस 9' के लिए अप्रोच किया गया है। इस बार फिर से सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 9 के निर्माताओं ने मिया खलीफा के अलावा और भी कई लोगों से संपर्क किया है और मिया ने इसमे सबसे ज्यादा रुचि दिखाई है या यूं कहे कि एक तरह से उन्होंने पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है।

लेबनान में जन्मी मिया अभी 22 साल की हैं और फिलहाल मियामी में रहती हैं। अगर वह शुरू से ही इस शो पर एक प्रतियोगी के रूप में नहीं आती तो वह एक वाइल्ड कार्ड ऐंट्री के रूप में शो पर आ सकती है। इससे पहले 'बिग बॉस' के घर में किसी पोर्न स्टार ने एंट्री की थी तो वो थी सनी लियोनी। फिल्मकार महेश भट्ट ने तो बतौर उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' भी ऑफर की थी। उस फिल्म के बाद सनी लियोनी का ग्रॉफ जिस तरह से बड़ा है उससे तो हर कोई वाकिफ है ही।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के शो में ये होंगे संभावित 10 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस' के टाइम पर ही दर्शक सनी लियोनी को पसंद करते थे। और उम्मीद है कि मिया खलीफा को भी लोग खूब पसंद करेंगे। हालांकि अभी बिग बॉस के घराने से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अगली स्लाइड में देखिए मिया खलीफा की हॉट तस्वीरें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन