नई दिल्ली: बॉलिवुड सलेब्रिटीज़ पर्दे के बाहर भी ख़बरों में बनी रहना चाहती हैं और इसका सबसे आसान और अचूक नुस्ख़ा है उनकी ख़ूबसूरती। इस ख़ूबसूरती को बरक़रार रखने या इसमें चार चांद लगाने के लिए वे तरह-तरह के तरीक़े आज़माती हैं। लेकिन कभी कभी ये अचूक कहे जाने वाले तरीक़े या नुस्ख़े चूक भी जाते हैं। इसका एक उदाहरण है प्लास्टिक सर्जरी। कुछ और बेहतर लगने के चक्कर में कुछ अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी तो करवा ली लेकिन हाथ लगी मायूसी। यानी चौबे जी चले थे छब्बे बनने लेकिन लौटे दूबे बनकर।
तो आइए जानते है कुछ बॅालिवुड की हसीनाओं के बारे में जो प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद आइने से दूर भाग गईं।