1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स 2015 के लिए ऐश्वर्य की डिजिटल तैयारी

कान्स 2015 के लिए ऐश्वर्य की डिजिटल तैयारी

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 08:14 am IST,  Updated : May 16, 2015 08:14 am IST

कान्स: हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्य राय 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सोशल मीडिया के जरिए 'लोरियाल पेरिस इंडिया' ब्रांड का प्रचार करने जा रही हैं। ऐश्वर्य 20 मई को कान्स में शिरकत करेंगी।

कान्स 2015 के लिए ऐश्वर्य...- India TV Hindi
कान्स 2015 के लिए ऐश्वर्य की डिजिटल तैयारी

कान्स: हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्य राय 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सोशल मीडिया के जरिए 'लोरियाल पेरिस इंडिया' ब्रांड का प्रचार करने जा रही हैं। ऐश्वर्य 20 मई को कान्स में शिरकत करेंगी। 'लोरियाल पेरिस' की एंबेसडर ऐश्वर्य ने पिछले साल कान्स में अपनी प्रस्तुति के दौरान अपनी पहली सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी।

ऐश्वर्य अन्य कलाकारों की तरह नियमित तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं। लेकिन उन्होंने अपने इस दिन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। पहली बार वह कान्स के दौरान अपने प्रशंसकों के साथ ट्विटर के माध्यम से बात करेंगी, जहां वह अपने अनुभवों को तो साझा करेंगी ही साथ में अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी देंगी।

इस मौके पर ऐश्वर्य की एक विशेष वीडियो जारी करने की भी योजना है।

इस फिल्म महोत्सव का आगाज बुधवार को हुआ और यह 24 मई तक चलेगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन