1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर लगी रोक

सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर लगी रोक

 Published : Jun 30, 2015 05:49 pm IST,  Updated : Jun 30, 2015 09:09 pm IST

नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से मिल रही अलोचनाओं के चलते फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर आखिरकार रोक लग गई है। दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने देश भर में फिल्म की रिलीज पर

सनी देओल की 'मोहल्ला...- India TV Hindi
सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर लगी रोक

नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से मिल रही अलोचनाओं के चलते फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' की रिलीज पर आखिरकार रोक लग गई है। दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट ने देश भर में फिल्म की रिलीज पर आज रोक लगा दी है।

दिल्ली के गुल्शन कुमार ने तीस हज़ारी कोर्ट में याचिक दायर की थी जिसमें बताया गया है कि फिल्म गाली-गलौच से भरी है जो धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। फिल्म की रिलीज पर अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी।

'मोहल्ला अस्सी' के अभिनेता सनी देओल समेत फिल्म के अन्य कलाकार के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो गई थी।

सुमेरू पीठ के शंकराचार्य ने सनी देओल, साक्षी तनवर, रविकिशन, सौरभ शुक्ला के अलावा डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ पिछले रविवार को एफआईआर दर्ज कराई थी।

'मोहल्ला अस्सी' काशी की छिपी हुई अश्लील तस्वीर को दर्शाता है लेकिन इसमें भद्दी गालियों का कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में लगभग सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां गालियां देते हुए दिख रहे है।

सीमा तो तब पार हो जाती है जब भगवान शंकर की वेशभूषा में एक कलाकार भी गंदी गालियां दते है।

सबसे ज्यादा आपत्ति इस सीन के लिए ही जताई जा रही है। शंकराचार्य का कहना है कि इससे देश की छवि खराब हो रही है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने ये भी कहा कि साधु-संन्यासी फिल्म को पूरे देश में रिलीज होने नहीं देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन