1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान, माधवन के मुरीद हैं दीपक

सलमान, माधवन के मुरीद हैं दीपक

 Written By: IANS
 Published : Jun 13, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Jun 13, 2015 02:53 pm IST

नई दिल्ली:  हालिया प्रदर्शित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाने वाले अभिनेता दीपक डोबरियाल फिल्मों में चरित्र अभिनेताओं की राह आसान बनाने का श्रेय अभिनेता

सलमान, माधवन के मुरीद...- India TV Hindi
सलमान, माधवन के मुरीद हैं दीपक

नई दिल्ली:  हालिया प्रदर्शित फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाने वाले अभिनेता दीपक डोबरियाल फिल्मों में चरित्र अभिनेताओं की राह आसान बनाने का श्रेय अभिनेता सलमान खान और आर. माधवन को देते हैं। दीपक ने आईएएनएस को बताया, "यहां दो ही लोग हैं, जो अपने सहकलाकार को महत्व देते हैं-सलमान खान और आर. माधवन। उनके ही कारण आज बढ़िया अभिनय करने वाले कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में लंबी भूमिकाएं दी जाने लगी हैं। वे हमेशा अच्छे अभिनेताओं को ज्यादा से ज्यादा दृश्य देने पर जोर देते हैं।"

निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' में नायक (माधवन) के जिगरी दोस्त पप्पी सिंह की भूमिका में दीपक को काफी सराहा गया।

दीपक ने कहा, "फिल्म में पप्पी सिंह के किरदार को शानदार बनाने में माधवन की बड़ी भूमिका है।"

दीपक जल्द ही सलमान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दीपक ने कहा कि सूरज बाड़जात्या की 'प्रेम रतन धन पायो' में भी उनकी हास्य भूमिका है, लेकिन यह 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' से अलग है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन