1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दिलवाले' ने पहले दिन कमाए 21 करोड़ रुपए

'दिलवाले' ने पहले दिन कमाए 21 करोड़ रुपए

 Published : Dec 19, 2015 04:40 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 04:46 pm IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी फिल्म 'दिलवाले' ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की है।

dilwale- India TV Hindi
dilwale

नई दिल्ली:- रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म शाहरुख खान और काजोल के अभिनय से सजी फिल्म 'दिलवाले' ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की है। दर्शक शाहरुख-काजोल की जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब थे साथ ही फिल्म के ट्रेलर ने भी लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले शाहरुख, काजोल, वरुण और कृति ने इसके प्रमोशन में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

इसे भी पढ़े:- दिलवाले quick review

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने दर्शकों का दिल तो जरूर जीता है, लेकिन पहले दिन में यह फिल्म कुल 21 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है। शाहरुख यहां पिछले दिनों रिलीज हुई सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का रिकोर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। जहां सलमान की फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 40.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी वहीं शाहरुख की 'दिलवाले' की शुरुआत काफी ठंड़ी रही। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि, 'दिलवाले' का विकएंड कलेक्शन अच्छा साबित हो सकता है।

shah
shah

एक्शन, रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं खासकर शाहरुख और काजोल की एवरग्रीन जोड़ी को। ये दोनों पर्दे पर जब भी साथ आते हैं तो धमाल ही मचाते हैं। शाहरुख खान 50 साल के होने के बावजूद भी फिल्म में काफी फिट नजर आ रहे हैं वहीं काजोल भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वरुण धवन और कृति सेनन ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। इसके अलावा फिल्म में जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और बोमन इरानी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

अगली स्लाइड में देखिए दिलवाले का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन