1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलवाले quick review

दिलवाले quick review

 Published : Dec 17, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Dec 18, 2015 10:33 am IST

बुल्गरिया में वीर (वरुण धवन) को इशिता (कृति सेनन) से नजर में प्यार हो जाता है और शादी के लिए वीर अपने बड़े भाई राज (शाहरुख़ खान) से इजाजत लेना चाहता है। राज एक आदर्श भाई है और बुल्गरिया में वो एक गराज चलाता है।

Dilwale movie review- India TV Hindi
Dilwale movie review

आखिरकार शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी या शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए सिनेमाघरों में आ गई है। जाहिर तौर पर दर्शकों को बेसब्री से इसका इंतजार काफी समय से था। एक्शन और रोमांस से भरपूर, दिलवाले सिर्फ एक्शन की रेसिपी आपके सामने पेश नहीं करती बल्कि रिश्तों की इमोशनल बागदौड़ के बारे में भी बात करती है। फिल्म ट्रेलर से इतना तो पता चल ही गया था, लेकिन क्या फिल्म आखिर में आपको रूझा पाती है। इसका जवाब पाने के लिए हमारे समीक्षक इस वक्त सिनेमाघर में हैं और उन्होंने बताया है फिल्म का आंखो-देखा हाल। तो जानिए क्या है उनका कहना-

ये भी पढ़ें- ‘दिलवाले’ का मस्ती भरा गाना 'टुकुर टुकुर 'हुआ रिलीज

फिल्म की कहानी-

बुल्गरिया में वीर (वरुण धवन) को इशिता (कृति सेनन) से एक नजर में प्यार हो जाता है और शादी के लिए वीर अपने बड़े भाई राज (शाहरुख़ खान) से इजाजत लेना चाहता है। राज एक आदर्श भाई है और बुल्गरिया में वो एक गराज चलाता है। लेकिन उनकी जिंदगी इतनी सिंपल नहीं है जितनी वो बाहर से दिखती है। फिल्म बीच-बीच में हमें फ्लैशबैक मे ले जाती है जिसमें हम राज और मीरा (काजोल) की लव स्टोरी से रूबरू होते है। राज का यही कल उसे वर्तमान में परेशान करता है और मीरा 15 वर्षों बाद उसकी जिंदगी में वापस आती है। कई सारे सवाल और इंटरवल से ठीक पहले फिल्म सस्पेंस छोड़ जाती है। राज को उसका कल क्यों परेशान कर रहा है? मीरा उससे क्यो अलग हुई थी? क्या होगा जब राज के छोटे भाई को उसके हैरान करने वाले कल के बारे में पता चलेगा? फिल्म का पहला हॉफ को देखने के बाद ये सवाल हमारे दिमाग में है।

अगली स्लाइड में जाने क्या है समीक्षक की राय-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन