नई दिल्लीः जिस बात का डर था, आखिर वहीं हुआ। गाली-गलौच से भरी फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' विवादों में फंसती हुई दिख रही है और इसकी शुरुआत सनी देओल समेत फिल्म के अन्य कलाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हो गई है।
सुमेरू पीठ के शंकराचार्य ने सनी देओल, साक्षी तनवर, रविकिशन, सौरभ शुक्ला के अलावा डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
'मोहल्ला अस्सी' काशी की छिपी हुई अश्लील तस्वीर को दर्शाता है लेकिन इसमें भद्दी गालियों का कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में लगभग सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां गालियां देते हुए दिख रहे है।
यहां देखिए ट्रेलर- 'मोहल्ला अस्सी' में भोले शंकर ने दी गालियां

सीमा तो तब पार हो जाती है जब भगवान शंकर की वेशभूषा में एक कलाकार भी गंदी गालियां दते है।
ये भी पढ़ें- 'मोहल्ला अस्सी' की तरह ये फिल्में भी हैं गालियों से भरी हुई
सबसे ज्यादा आपत्ति इस सीन के लिए ही जताई जा रही है। शंकराचार्य का कहना है कि इससे देश की छवि खराब हो रही है और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
उन्होंने ये भी कहा कि साधु-संन्यासी फिल्म को पूरे देश में रिलीज होने नहीं देंगे।