1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहल्ला अस्सी' में भोले शंकर ने दी गालियां

'मोहल्ला अस्सी' में भोले शंकर ने दी गालियां

 Published : Jun 17, 2015 12:12 pm IST,  Updated : Jun 17, 2015 02:52 pm IST

नई दिल्लीः 'ओ माई गॉड' और 'पीके' के बाद 'मोहल्ला अस्सी' विवादों के स्तर को और ऊंचा करने के लिए तैयार हो गई है। जी हां, सनी देओल और साक्षी तंवर स्टारर इस फिल्म में

'मोहल्ला अस्सी'  में...- India TV Hindi
'मोहल्ला अस्सी' में भोले शंकर ने दी गालियां

नई दिल्लीः 'ओ माई गॉड' और 'पीके' के बाद 'मोहल्ला अस्सी' विवादों के स्तर को और ऊंचा करने के लिए तैयार हो गई है। जी हां, सनी देओल और साक्षी तंवर स्टारर इस फिल्म में भगवान की आस्था के अंतरगत चल रहे गोरखधंधे के बारे में बताया गया है लेकिन सबसे चौकाने वाली बात ये है कि इसमें खूूूब गाली-गालौच का इस्तेमाल किया गया है। सनी देओल जिन्होंने आज तक अपनी फिल्मों में कभी भी अपशब्द नहीं बोला होगा, वो इस फिल्म में 'भो...के' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

मेल एक्टर्स ही नहीं, बल्कि अभिनेत्रियां भी फिल्म में खूब गाली देती दिख रही है जिनमें साक्षी तंवर भी शामिल है। हद तो तब हो जाती है जब सनी के सपने में आकर भगवान भोले शंकर उन्हें गाली देकर डराते हैं।

हालांकि फिल्म काशी की गलियों में चल रहे अश्लील बाज़ार का फोड़ती है और पवित्र नदी गंगा को गंदा न होने का एक मैसज देती है लेकिन अधिक गाली-गलौच का इस्तेमाल विवादों को न्योता देता है।

ये फिल्म काशीनाथ सिंह के हिंदी उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित है। आप भी देखें इसका ट्रेलर

  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन