1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज

रजनीकांत की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज

 Published : Jun 16, 2015 09:10 am IST,  Updated : Jun 16, 2015 10:10 am IST

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता  के खि‍लाफ  साल 2014 में रिलीज हुई रजनीकांत की एनिमेटिड फिल्म 'कोचादेयान' की  प्रोडक्शन के चलते दिए गए झूठे बयानो और गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जालसाजी

रजनीकांत की पत्नी के...- India TV Hindi
रजनीकांत की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता  के खि‍लाफ  साल 2014 में रिलीज हुई रजनीकांत की एनिमेटिड फिल्म 'कोचादेयान' की  प्रोडक्शन के चलते दिए गए झूठे बयानो और गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में बैंगलुरू में एफआईआर दर्ज की गई ।

यह मामला फिल्म 'कोचादेयान' की पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा है जिसमे लता को करीब 14 करोड़ रुपये की रकम अदा करनी थी। शिकायत कर्ता ने लता पर धोखधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लता रजनीकांत ने वेलफेस एसोसीएशन ऑफ इंडिया और प्रेस क्लब के जाली लेटर हैड का इस्तेमाल किया है ।

इस शिकायत के चलते कोर्ट ने केस फाइल करने का आदेश दिया और 6 जून को केस दायर किया गया।


रिपोर्ट के मुताबिक, लता रजनीकांत और तीन अन्य लोगों पर धोखाधड़ी करने के चलते शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस शिकायत के चलते कोर्ट ने केस फाइल करने का आदेश दिया और 6 जून को केस दायर किया गया। केस में यह शिकायत की गई लता रजनीकांत ने वेलफेस एसोसीएशन ऑफ इंडिया और प्रेस क्लब के जाली लेटर हैड का इस्तेमाल किया.

इस मामले के बारे में बैंगलुरू के लॉ एंड ऑडर(वेस्ट) एडिशनल कमिशनर प्रताप रेड्डी ने कहा, लता रजनीकांत के खिलाफ शि‍कायत दर्ज करवाई गई है. शिकायत कर्ता ने लता पर धोखधड़ी करने का आरोप लगाया है. यह मामला फिल्म 'कोचादेयान' की पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़ा है जिसमे लता को करीब 14 करोड़ रुपये की रकम अदा करनी थी.

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन