1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुल पनाग और श्रुति सेठ करेंगी अनोखे सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

गुल पनाग और श्रुति सेठ करेंगी अनोखे सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

 Published : Dec 15, 2016 08:17 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 08:17 pm IST

गुल पनाग और श्रुति सेठ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल ये अपने एक सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ये दोनों साथ मिलकर एक अनोखे सांस्कृतिक महोत्सव...

gul- India TV Hindi
gul

मुंबई: अभिनेता गुल पनाग और श्रुति सेठ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल ये अपने एक सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ये दोनों साथ मिलकर एक अनोखे सांस्कृतिक महोत्सव 'फेस्टिवेले' का आयोजन करने जा रही हैं। यह महोत्सव महिलाओं को उद्यमशीलता, मातृत्व के तनाव और कार्यशालाओं के माध्यम से तनाव मुक्ति व आनंद, कॉमेडी कार्यक्रम और भोजन कार्निवल आदि कई गतिविधियों में शामिल होने का मौका देगा। ‘फेस्टिविले’ का आयोजन 17 से 18 दिसंबर के बीच मुंबई में होगा।

इसे भी पढ़े:- सलमान का शाहरुख की फिल्म के लिए प्रमोशन करना है शुभ: इम्तियाज

गुल और श्रुति का मानना है कि महिलाएं को खुद का ध्यान रखना चाहिए, इसलिए इस महोत्सव पर वह अपना पूरा दिन दोस्तों पर खर्च कर सकती हैं और अपने आपको तरोजाता कर सकती हैं। श्रुति ने कहा, "यह दो दिनों का महोत्सव विशेषकर पूरी तरह महिलाओं के लिए ही है। इन दो दिनों की छुट्टी को मुंबई की शहरी महिलाओं के लिए निर्धारित किया गया है जो पूरे दिन दोस्तों के साथ अपनी पसंदीदा चीजों का आनंद उठा सकती हैं।"

गुल ने बताया कि यह सलाना महोत्सव है। उन्होंने कहा, "इस महोत्सव के तहत प्रांरभिक शहरों में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू को लक्षित किया गया है। यह विचार न केवल महिलाओं के लिए एक स्थान का निर्माण करता है बल्कि उन्हें विभिन्न अनुभवों का मौका भी प्रदान करता है, जिसके लिए उनके पास वक्त नहीं होता है।"

इस महोत्सव में 'लेसन्स वी कैन लर्न फ्रॉम किम कर्दशियां', 'आई एस माइ हार्मोन्स-पीसिंग ऑर पेरी मेनॉपौजल', 'इट्स गुड टू बी अ बैड मॉम' जैसे विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता का आयोजन भी होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन