नई दिल्ली: बॉलीवुड की पिगी चॉप आज 33 साल की हो गईं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ इस खास दिन को बिताया। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से अमेरिका के एक चर्चित शो में अपना स्थान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा करीब एक दशक से हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं। मैडोना को बचपन से ही आदर्श मानने वाली देशी गर्ल ने पहली ही फिल्म अंदाज से अपनी अभिनय क्षमता को साबित कर दिया था। आज प्रियंका अमेरिका के एक चर्चित टीवी सीरियल में लीड रोल निभाकर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा रही हैं।
अपना 33 वां जन्मदिन मनाने के लिए प्रियंका ने 17 जुलाई को ही जुहू में पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकार शामिल हुए जैसे अर्जुन कपूर, कंगना रनाउत, रणवीर सिंह, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, संजय लीला भंसाली, सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुश शर्मा के साथ पहुंचीं। वहीं रितेश देशमुख अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसुजा के साथ नजर आए जिन्होंने वहां पहुंच कर जमकर मस्ती की। यह पार्टी काफी देर रात कर चलती रही। जाने प्रियंका के बारे में चुनिंदा दिलचस्प बातें।