नई दिल्ली:- सलामन खान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। फिल्म का टाइटल ट्रैक काफी लोगों का पसंदीदा गाना भी बन चुका है। इस गाने पर कई लोग थिरकते हुए नजर आए हैं फिल्मी सितारे भी इसमें पीछे नहीं रहे हैं।
अब 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी भी इसमें शामिल हो गई हैं। दरअसल हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म में इस गानें पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़े:- सलमान की धुन पर नाचीं वहीदा, हेलेन!
सलमान खान ने ट्विटर पर हर्षाली का एक डब्समैश शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "सो स्वीट मुन्नी।"
इस गाने में हर्षाली सफेद और गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर सोनम कपूर की तरह ही उनकी फिल्म के टाइटल सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।
हर्षाली को फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में सलमान खान के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के लिए हर्षाली को खूब सराहना मिली थी।
सलमान खान ने कुछ दिन पहले एक और डब्समैश शेयर किया था जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां हेलेन और वहीदा रहमान भी 'प्रेम रतन...' पर ठुमके लगाती हुई दिख रही थीं।
इनसे पहले शिल्पा शेट्टी, श्री देवी, नीलम भी करवाचौथ पर 'प्रेम रतन...' पर डांस करती हुई नजर आई थीं।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान और सोनम कपूर के अलावा अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दूपक डोबरियाल और अरमान कोहली भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म दिवाली के खास मौके 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखिए हर्षाली का कैसे नाचीं 'प्रेम रतन...' पर:-