मुंबई: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी नानी बनकर फूले नहीं समा रही हैं। उनको यह खुशी उनकी छोटी बेटी आहना देओल वोहरा ने दी ।आहना ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। तो अब हेमा बन गईं हैं उनके इस बेटे की नानी।
हेमा ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर साझा की और अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हां, आहना ने बेटे को जन्म दिया है और हम सब बेहद रोमांचित हैं। मां और बेटे दोनों स्वस्थ हैं।
मौसी बनीं ऐशा देओल ने पारंगत ओडिसी नृत्यांगना आहना की गोद भराई मार्च में की थी, जिसमें तमाम सिनेहस्तियों ने शिरकत की थी।
आप को बता दे कि आहना दो फरवरी, 2014 को दिल्ली निवासी कारोबारी वैभव वोहरा के साथ परिणय सूत्र में बंधी थीं।
आहना दो फरवरी, 2014 को दिल्ली निवासी कारोबारी वैभव वोहरा के साथ परिणय सूत्र में बंधी थीं।