1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिट एंड रन केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सलमान को मिली ज़मानत, नहीं जाएंगे जेल

हिट एंड रन केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सलमान को मिली ज़मानत, नहीं जाएंगे जेल

 Published : May 08, 2015 07:26 am IST,  Updated : May 08, 2015 12:43 pm IST

नई दिल्ली: हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की जमानत को जारी रखा है। वहीं सलमान की 5 साल की सजा पर भी रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद

बॉम्बे हाई कोर्ट से...- India TV Hindi
बॉम्बे हाई कोर्ट से सलमान को मिली ज़मानत, नहीं जाएंगे जेल

नई दिल्ली: हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की जमानत को जारी रखा है। वहीं सलमान की 5 साल की सजा पर भी रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद सलमान खान को अब जेल नहीं जाना होगा।

बुधवार को सलमान खान को सेशंस कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं मिली थी जिसके चलते उन्हें 2 दिन की अंतरिम जमानत मिल गई थी।

हाईकोर्ट में सलमान के वकीलों को साबित करना होगा कि ट्रायल कोर्ट के फैसले में चूक है। ऐसे में हाईकोर्ट सलमान की अपील मानते हुए जमानत की अवधी बढ़ा सकता है, उन्हें आगे की तारीख भी दी जा सकती है। ये तारीख 7 जून के बाद की दी जा सकती है क्योंकि हाईकोर्ट में 10 मई से 7 जून तक गर्मियों की छुट्टियां हैं।

और पढ़ें: हिट एंड रन केस: जानें क्या है 240 पन्नों के फैसले में ?

लेकिन अगर सलमान की अपील खारिज कर दी गई तो उसी वक्त सलमान खान को जेल में जाना पड़ सकता है। हालांकि कानून के जानकार मानते हैं सलमान पूरे ट्रायल के दौरान जमानत पर रहे हैं और जमानत की शर्तों का पूरी तरह पालन भी किया है इसलिए उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल सकती है।

अगर बॉम्‍बे हाईकोर्ट से सलमान को जमानत नहीं मिलती है तो सलमान के वकील दिल्ली में भी उनकी जमानत याचिका तैयार करके बैठे हैं। अगर हाईकोर्ट मे सलमान की अर्जी खारिज होती है उनके वकील सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत की गुहार लगाएंगे। वैसे एक अर्जी सुप्रीम कोर्ट में सलमान की अंतरिम जमानत के खिलाफ भी लगाई गई है जिसकी सुनवाई 11 मई को होगी।

और पढ़ें: सलमान को मिला बॉलीवुड का साथ पर कटरीना नदारद !

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन