1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने शाही अंदाज में रैंप पर बिखेरे जलवे

कंगना रनौत ने शाही अंदाज में रैंप पर बिखेरे जलवे

 Published : Jul 25, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Jul 25, 2016 02:59 pm IST

कंगना रनौत अपनी फिल्मों से तो अपने अभिनय का जादू दर्शकों पर चला ही चुकी हैं। उनकी खूबसूरत के दीवानों की भी कोई कमी नहीं हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने...

kangana- India TV Hindi
kangana

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्मों से तो अपने अभिनय का जादू दर्शकों पर चला ही चुकी हैं। उनकी खूबसूरत के दीवानों की भी कोई कमी नहीं हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने एफडीसीआई इंडिया कॉट्यूर वीक 2016 में डिजाइनर मानव गंगवानी के नए संग्रह 'बेगम-ए-जन्नत' के लिए रैंप पर वॉक किया। इस परिधान में वह मुगल सम्राज्ञी लग रही थीं। कंगना शीशे के काम वाली मरून चोली, कढ़ाईदार भारी लहंगा और दुपट्टे में काफी दिलकश लग रही थीं।

इसे भी पढ़े:- कंगना ने अपनी शादी के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

गंगवानी ने बताया, "कंगना बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और उनके साथ काम करना आसान है। उनमें एक खास आकर्षण है, जो इस साल मेरे परिधान संग्रह के बिल्कुल अनुरूप है।" इस शो की मेजबानी गंगवानी ने की। गंगवानी ने अपने परिधान संग्रहों के जरिए मुगल युग को पेश किया। इसमें राजसी काफ्तान, डिजाइनर लहंगे, साड़ी और नीले, काले, हरे, मरून और सफेद रंगों में पारंपरिक शेरवानी शामिल हैं। शो के लिए अमान और अयान अली की जोड़ी ने विशेष संगीत तैयार किया।

गंगवानी ने इस परिधान संग्रह के बारे में बताया, "बेगम-ए-जान 'जन्नत' शब्द से आई भावनाओं का मिला-जुला रूप है।" कंगना ने दूसरी बार गंगवानी के लिए रैंप पर वॉक किया है। उन्होंने कहा कि वह शोस्टॉपर बनकर खास महसूस कर रही हैं।"

कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वह हंसल मेहता के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘सिमरन’ में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन