1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले इरफान खान के बेहतरीन डायलॉग्स

Happy Birthday: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाले इरफान खान के बेहतरीन डायलॉग्स

 Published : Jan 07, 2016 02:03 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 08:07 pm IST

बॉलीवुड में अपनी शानदार डायलॉगबाजी और गजब की शायरी के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

नई दिल्ली:- बॉलीवुड में अपनी शानदार डायलॉगबाजी और गजब की शायरी के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनके पिता एक जयपुर में टायर का व्यापार किया करते थे।

इसे भी पढ़े:- असुरक्षा में जीता है हर सुपरस्टार : इरफान खान

उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी एक खास पहचान बना ली हैं। उनके चाहने वाले न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में हैं। इरफान उन अभिनेताओं में से हैं जो अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाते, लेकिन इस बार वह अपने बच्चों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इरफान ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से शिक्षा हासिल की। वह जब एम.एम. में थे तब उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। इसके बाद इरफान ने मुंबई की ओर रुख किया। उन्हें शुरुआती दिनों में ‘चाणक्य’, ‘चंद्रकांता’ और ‘श्रीकांत’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय करने का मौका मिला। इन सीरियल्स के बाद इरफान को मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में एक छोटा सा किरदार दिया गया। इसके बाद उन्हें ‘मकबूल’, ‘रोग’, ‘लाइफ इन ए मैट्रो’ और ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ से दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल हुई।

इरफान को फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के लिए नेशनल अवार्ड ने नवाजा गया था इसके अलावा उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

इरफान ने वर्ष 1995 में सुतापा सिकंदर से निकाह रचा लिया। सुतापा ने भी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से शिक्षा हासिल की है। इरफान और सुतापा के दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

इरफान खान को दृढ़ंता की जीती जागती मिसाल कहा जाता है। कहते हैं कि इनके हुनर और अभिनय के अंदाज की कोई तुलना ही नहीं है। इरफान फिल्म इंडस्ट्री को अपने रंग में ढलने के लिए मजबूर करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।

आज इरफान के 49वें जन्मदिन पर बात कर रहे हैं उनकी फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग्स की:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन