नई दिल्ली: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को पिछले काफी दिनों से उनके "शो कॉमेडी नाइटस विद कपिल" में नहीं देखा जा रहा है और उनकी जगह हर हफ्ते अलग-अलग सेलेब्रिटीज इस शो को होस्ट करते नजर आते है। खबरों की मानें तो बीमारी के कारण कपिल को डॉक्टर ने बैड रेस्ट के लिए कहा था। हालांकि तबीयत सुधरने के बाद कपिल अपने शो की टीम के साथ यूएस-कनाडा टूर पर मस्ती करते हुए भी नजर आए थे। इसके बाद अब उनकी दो नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें कपिल दूल्हा बने दिख रहें थे। दूल्हें के इस लिबास में वह काफी अच्छे लग रहें है। इन तस्वारों में कपिल ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है और साथ ही सर पर सेहरा भी सजाया हुआ है। कपिल यहां दुल्हे के लिबास में सजे धजे काफी खुश नजर आ रहें है। क्या कपिल सचमुच शादी रचाने निकल पड़े हैं? अगली स्लाइड में कौन देखें कौन है कपिल शर्मा की दुल्हन:- जी नहीं। कपिल शर्मा यहां सचमुच शादी नहीं कर रहें बल्कि अपनी आगामी फिल्म "किस किसको प्यार करूं" की शूटिंग कर रहें है। इस फिल्म में बिग बॉस की चर्चित प्रतिभागी ऐली अवराम उनकी दुल्हनिया बने नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 25 सितम्बर तक रिलीज होगी।