1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ब्रदर्स' में भूमिका चुनौतीपूर्ण रही : जैकलीन

'ब्रदर्स' में भूमिका चुनौतीपूर्ण रही : जैकलीन

 Written By: IANS
 Published : Jun 14, 2015 02:47 pm IST,  Updated : Jun 14, 2015 02:51 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' के बारे में कहना है कि फिल्म में एक बच्चे की मां के तौर पर उनकी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही। निर्देशक करण मल्होत्रा की

'ब्रदर्स' में भूमिका...- India TV Hindi
'ब्रदर्स' में भूमिका चुनौतीपूर्ण रही : जैकलीन

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रदर्स' के बारे में कहना है कि फिल्म में एक बच्चे की मां के तौर पर उनकी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही। निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं जैकलीन ने बताया, "यह भूमिका मेरे लिए चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि मैं मां नहीं हूं। यह मेरे लिए एक सामान्य स्थिति या सामान्य परिवार नहीं था। यह बेहद नाटकीय परिस्थिति थी।"

उन्होंने आगे कहा, "यह किरदार कम उम्र की युवती और एक बीमार बच्चे की मां के संघर्ष के बारे में है। मैं करण की आभारी हूं कि मैं इस भूमिका को अच्छे से निभा पाई।"

फिल्म में जैकलीन एक ऐसी बच्ची की मां की भूमिका में हैं, जिसकी किडनी खराब है और उसे बचाने के लिए बच्ची का पिता (अक्षय कुमार) एक लड़ाई लड़ने का फैसला करता है, ताकि पुरस्कार की राशि जीतकर अपनी बेटी का इलाज करा सके।

जैकलीन ने कहा, "मैने इस फिल्म से जो सीखा, वह एक अभिनेत्री होने की हैसियत से मेरे लिए मददगार होगा।"

'ब्रदर्स' हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर' का आधिकारिक हिंदी संस्करण है, जो दो बिछड़े भाइयों की कहानी है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन