कराची: बॉलीबुड डारेक्टर कबीर ख़ान ने बुधवार को यहां एक होटल में पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब से मुलाक़ात की। एक पीस टू कैमरा से मशहूर हुए चांद नवाब का चरित्र कबीर ख़ान ने अपनी फ़िल्म बजरंगी भाईजान में भी पेश किया था जिसे नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने निभाया था। इस फ़िल्म के बाद चांद नवाब पाकिस्तान और भारत में और मशहूर हो गए थे।
इसके पहले पाकिस्तान पहुंचे फिल्म 'फैंटम' के निर्देशक कबीर खान का जमकर विरोध किया गया। एयरपोर्ट पर ही कबीर ख़ान के खिलाफ लोगों ने ‘शेम-शेम’ के नारे लगाए। कबीर ख़ान कराची एक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इवेंट खत्म होने के बाद जब वह कराची से लाहौर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां लोग उनका विरोध प्रदर्शन करने लगे और नारे लगाने लगे।
कबीर ख़ान का विराधे उनकी फिल्म 'फैंटम' में पाकिस्तान की गलत छवि दिखाने के लिए हो रहा था। फिल्म 'फैंटम' 2008 के मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों को दोषी ठहराया गया था। उन्होंने कहा था, "फिल्म 'फैंटम' में दोनों देशों के कुछ समूहों को दिखाया गया है, जो हमेशा लोगों से लोगों के बीच संपर्क कराने की कोशिश करते हैं।" इसके बाद उन्होंने कहा था, "मेरा मानना है कि जब भी कहीं आतंकवादी हमला होता है तो दोनों देशों की मीडिया हंगामा खड़ा करती है, जो लोगों की धारणा बनी हुई है।"