1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान के निर्देशक ने कहा, 'मुस्लिम भी बोल सकते हैं जय श्री राम'

बजरंगी भाईजान के निर्देशक ने कहा, 'मुस्लिम भी बोल सकते हैं जय श्री राम'

 Published : Jul 24, 2015 03:28 pm IST,  Updated : Jul 24, 2015 05:55 pm IST

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान बॉक्स आफिस पर तहलका मता रही है और इसको लेकर निर्देशक कबीर खान भी काफी खुश नजर आ रहे है। इसी के साथ उत्साहित होकर उन्होंने एक बयान

मुस्लिम भी बोल सकते...- India TV Hindi
मुस्लिम भी बोल सकते हैं 'जय श्री राम': कबीर खान

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान बॉक्स आफिस पर तहलका मता रही है और इसको लेकर निर्देशक कबीर खान भी काफी खुश नजर आ रहे है। इसी के साथ उत्साहित होकर उन्होंने एक बयान दिया है जिसकी वजह से शायद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

कबीर खान ने एक अंग्रेजी अख्बार के दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि बजरंग बली हनुमान किसी एक समुदाय की जागीर नहीं हैं। ‘दक्षिणपंथी यह दावा कैसे कर सकते हैं कि बजरंग बली सिर्फ उनके हैं? वे मेरे भी हैं।', कबीर ने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं जय श्रीराम बोल सकता हूं तो क्या मैं मुसलमान नहीं हूं? उनहोंने स्कूल के एक किस्से को याद करते हुए कहा कि, ‘स्कूल के दिनों में एक नाटक में हनुमान का किरदार निभाया था। लोगों की बर्दाश्त करने की क्षमता जिस तरह से कम होती जा रही है, उसे देख मुझे परेशानी होती है। मुसलमान जय श्रीराम क्यों नहीं बोल सकता? या एक हिंदू अस्सलाम अलैकुम क्यों नहीं बोल सकता? मैं अगर जय श्रीराम बोलता हूं तो क्या मैं मुसलमान नहीं हूं?’ कबीर ने माना कि अगर देश के धर्म निरपेक्ष तानेबाने को नुकसान पहुंचा तो कोई भी चीज देशवासियों को जोड़कर नहीं रख सकती।

ये भी पढ़ें-सलमान खान ने दिया मजहब विरोधियों को जवाब

पिछले विवादों को गिनाते हुए कबीर खान ने कहा, "फिल्म के नाम बजरंगी भाईजान को लेकर उन्हें विश्व हिंदू परिषद् की ओर से कई लेटर मिले। इसमें कहा गया कि वे फिल्म का यह नाम बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

अगली स्लाइड में जानिए कबीर खान ने और क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन